ब्यूरो/खबरनाउ: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में कसोल के समीप बेंगलुरु के युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस टीम ने मौके पर जाकर खून से लथपथ शव को ग्रहण नाला से कब्जे में ले लिया है.
घटनास्थल पर फोरैंसिक टीम ने भी साक्ष जुटाए हैं. शव के पास एक मोबाइल फोन,घड़ी,व चाकू बरामद हुए हैं. शव के पास से व्यक्ति का आधार कार्ड भी बरामद हुआ. मृतक व्यक्ति बेंगलुरु का रहने वाला था.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही. मामले की पुष्टि एसपी आशीष शर्मा ने की है.


