खबरनाउ ब्यूरो: लम्बे वक़्त से नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए खुशख़बरी है। चंडीगढ़ पुलिस विभाग में 953 नए कांस्टेबलो की जल्द भर्ती की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि 31 मार्च, 2023 से पहले यह भर्तियां की जाएँगी। जानकारी के मुताबिक यूटी के प्रशासक बीएल पुरोहित ने इस कांस्टेबल भर्ती को लेकर अपनी सहमति दे दी है। वहीं इस भर्ती से सम्बंधित नोटिफिकेशन भी जल्द जारी की जा सकती है।

इस भर्ती को लेकर देश भर से आवेदन मांगे जाएंगे। हाल ही में सेक्टर 26 पुलिस लाइन में हुई रेजिंग डे परेड में भी चंडीगढ़ के DGP प्रवीर रंजन ने विभाग में कांस्टेबल भर्ती का ऐलान किया था। अब विभाग में कांस्टेबल भर्ती को लेकर जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस में 49 ASI पदों के लिए भी भर्तियां चल रही है जिसमें 18 से 25 वर्ष के युवक और युवतियों ने आवेदन किया है।



