खबरनाउ ब्यूरो: US के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर वाइट हाउस के लिए चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में ट्रंप ने संघीय चुनाव आयोग के समक्ष आधिकारिक दस्तावेज भी दाखिल करवा दिए हैं। वहीँ ट्रंप की दावेदारी पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ट्रंप ने अमेरिका को हमेशा निराश किया है।

डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को पुष्टि करते हुए कहा कि वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार होंगे। ट्रंप ने व्हाइट हाउस की उम्मीदवारी के लिए दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं। उनके इस फैसले से अब साफ हो गया कि वे 2024 में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अपने आधिकारिक बयान में उन्होंने कहा कि अमेरिका को फिर से महान और गौरवशाली बनाने के लिए मैं आज अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं। अमेरिका की वापसी अभी से शुरू हो गई है। बता दें कि बीते दिनों उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरेंगे।



