ब्यूरो,खबरनाउ: चीन में लगभग छह महीने में पहली बार रविवार को कोविड -19 के संक्रमण से मौत की सूचना मिलते ही बीजिंग में सख्ती बरतते हुए नए प्रतिबंध लगाए गए हैं. स्कूलों को बंद कर दिया गया है और क्लासेज ऑनलाइन कर दिए गए है. वहीं, शहर के सबसे अधिक आबादी वाले जिले चाओयांग में कार्यालयों-होटलों और रेस्टोरेंट्स को बंद कर दिया गया है और फिर से निवासियों से आग्रह किया गया है कि जब तक आवश्यक न हो घर से बाहर निकलने से बचें.
चीन में 19 नवंबर को कोविड के कुल 24,435 नए मरीज मिले हैं. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग, एनएचसी ने रविवार को कहा, एक दिन पहले 24,473 मरीज मिले जो आज से कुछ कम हैं. वहीं, शनिवार को बीजिंग में कोरोना के 621 नए संक्रमित मरीज मिले, जिनमें से 122 को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ टेस्ट और स्क्रीनिंग के माध्यम से पॉजिटिव पाया गया और सबको परीक्षण स्क्रीनिंग के माध्यम से क्वारंटीन कर दिया गया.
चीन में जारी है जीरो कोविड पॉलिसी बीजिंग में रविवार को दोपहर 3 बजे तक 516 नए कोविड संक्रमित मरीज मिले हैं, जो वैश्विक मानकों से कम हैं, लेकिन शहर के अधिकारियों के लिए लॉकडाउन घोषित किए बिना शहरव्यापी प्रतिबंध लगाने के लिए पर्याप्त संख्या है क्योंकि यह “चीन की जीरो कोविड” नीति के मुताबिक ज्यादा है और इसकी वजह से लॉकडाउन की सख्ती को लागू करना जारी रहेगा. News Reels लियू बीजिंग म्युनिसिपल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के उप निदेशक शियाओफेंग ने रविवार को कहा, “सख्त, कड़े, वैज्ञानिक और सटीक तरीके से विभिन्न रोकथाम और नियंत्रण उपायों को लागू करना आवश्यक है, उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख क्षेत्रों और प्रमुख सड़कों और कस्बों में सोशल डिस्.



