मुस्कान,खबरनाउ: दिल्ली में हुए श्रद्धा वॉलकर मर्डर केस की जांच अब हिमाचल तक पहुंच गई है. दिल्ली पुलिस की टीम इस हत्याकांड की जांच के लिए हिमाचल के तोष पहुंची है. इस दौरान पुलिस टीम ने कुल्लू की मर्णिकर्ण घाटी के तोष में पूछताछ की. तीन सदस्यीय जांच टीम को इस दौरान पता चला कि श्रद्धा और आफताब तोष गांव में ठहर थे. यहां पर गेस्ट हाउस मालिक कमल चंद और उसके बेट से मामले को लेकर पूछताछ की गई है. बताया जा रहा है कि बीते अप्रैल में श्रद्धा और अफताब ने यहां ठहरने के लिए ऑनलाइन बुकिंग और पैमेंट की थी. पुलिस सुत्रों के अनुसार आफताब गांजे और चरस का आदी है. इसके साथ ही आफताब के फोन से तोष के कुछ ड्रग तस्करों के नम्बर भी मिले हैं.
मुंबई की श्रद्धा आफताब के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में मुंबई में ही रहती थी. लेकिन बाद में दोनों दिल्ली शिफ्ट हो गए थे. पुलिस का कहना है कि मई में ऑफताब ने दिल्ली के महरौली में श्रद्धा की हत्या कर दी थी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे.बाद में पिता की बेटी की गुमशुदगी की शिकायत पर पुलिस ने आफताब से पूछताछ की थी तो मामले का खुलासा हुआ. छह महीने पहले की यह घटना है और हाल ही में इसका खुलासा हुआ है.



