जाब, खबरनाउ ब्यूरो: लुधियाना में आज सुबह न्यू शक्ति नगर इलाके में स्थित एक धागा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए की ऊन राख हो गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है और आग लगने का कारण भी अभी साफ़ नहीं हो पाया है।
बताया जा रहा है कि सुबह जिस समय आग लगी, उस समय फैक्टरी में दो-तीन लोग काम कर रहे थे। चौथी मंजिल पर धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और काम कर रहे वर्करों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों द्वारा काफी मुश्किलों के बाद भी जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो बिना देरी के आस-पास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। एक-एक कर स्टेशन से गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
आग तेज़ी से फैलने के कारण फैक्टरी की लगभग सभी दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बहरहाल घटना की जांच की जा रही है ।



