मुस्कान,खबरनाउ: हिमाचल के सोलन जिले के कुनिहार शहर की छात्रा गुंजन ठाकुर का राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन किया गया है. गुंजन ने राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता बिलासपुर में 26 नवम्बर से 29 नवम्बर तक आयोजित डिस्कस थ्रो और शॉट पुट गेम्स में पहला स्थान प्राप्त किया. जिसके साथ ही 2 गोल्ड मेडल सोलन के नाम किए. साथ ही 26 नवम्बर से 29 नवम्बर तक धर्मशाला में हुई राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में दिशिता शर्मा ने भी शॉट पुट में पहला स्थान प्राप्त कर सोलन जिले व् विद्यालय का नाम रोशन किया है.
अब गुंजन का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद सपर्धा के लिए हुआ है. लगातार तीसरी बार व दिशिता का पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है. विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि गुंजन व दिशिता हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करके विद्यालय का, इलाके का और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगी. गुंजन व् दिशिता की इस उपलब्धि के लिए अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर व सभी सदस्यों ने बधाई दी.






