मुस्कान,खबरनाउ: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-25 टीम कोच अनुज पाल दास की अगुवाई में इस वन-डे ट्राफी में लगातार अपने पूल के पांचो मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अनुजपाल दास बीसीसीआई लेवल-थ्री क्वालीफाइड कोच हैं. वर्तमान में एचपीसीए के सेंटर आफ एक्सीलेंस में बतौर हैड कोच अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अनुज पाल दास की अगवाई में हिमाचल की टीम विजय हजारे ट्रॉफी विजेता बन चुकी है. विश्वकप 1983 के कप्तान रहे कपिल देव भी हिमाचल की टीम की प्रशंसा कर चुके हैं. बता दें कि हिमाचल की टीम अपने पूल में पिछली बार सेमीफाइनल तक खेली. अब कर्नाटक, रेलवे, पांडिचेरी और मेघालय को हराकर अपना विजयी रथ आगे बढ़ाया है. आज हिमाचल की टीम का मुकाबला केरल से चंडीगढ़ में होगा.
हिमाचल का पहला मैच पांडिचेरी से हुआ. जिसमे पांडिचेरी को छह विकेट से हराया. इस मैच में बिलासपुर की आर्यव्रत शर्मा ने शानदार नाबाद 109 रनों की पारी खेली. दूसरे मैच में हिमाचल ने मेघालय को आठ विकेट से हराया. इस मैच में वैभव ने 57, रवि ठाकुर ने 51 रनों का योगदान दिया. तीसरे मैच में रवि ठाकुर ने नाबाद 118 रन बनाए और कर्नाटक को छह विकेट से हराया. चौथे मैच में उत्तराखंड को दो विकेट से हराया. जिसमेें मुकुल नेगी ने 51 रन बनाए। पांचवें मैच में हिमाचल की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रेलवे को नौ विकेट से हराकर जीत दर्ज की.






