मुस्कान, खबरनाउ: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स फील्ड इकाई कांगड़ा की टीम ने राहगीर को 706 ग्राम चरस सहित दबोचने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स फील्ड इकाई कांगड़ा की टीम तीसा मार्ग पर नकरोड़ के समीप गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल ने बैरा जलाशय की ओर से नकरोड़ की तरफ पैदल आ रहे केवल निवासी गांव खन्ना डाकघर लाहरा तहसील सलूणी जिला चंबा को तलाशी के लिए रोका गया।
पुलिस ने केवल की तलाशी लेने पर कब्जे से 706 ग्राम चरस बरामद की। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना तीसा में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अवैध कार्य करने वालों की सूचनाएं आगे आकर पुलिस के साथ सांझा करें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है।


