ब्यूरो,खबरनाउ: हिमाचल की राजधानी शिमला में सर्दियों के मौसम में चिलचिलाती धूप पड़ रही है। धूप के कारण दिन के समय सर्दियों में गर्मियों जैसा एहसास हो रहा है। हालांकि प्रदेश की ज्यादातर लोकेशन पर सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। शिमला का तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक उछाल के साथ 20 डिग्री पहुंच गया, जो 2003 और 2006 के बाद सर्वाधिक है। उस दौरान अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री तक गया था। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को बीते 16 सालों में सर्वाधिक तापमान रिकार्ड किया गया। इसी तरह प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान बढ़ रहा है। केलांग का तापमान दिसंबर के दूसरे सप्ताह में जमाव बिंदु के आसपास रहता है, मगर यहां का पारा भी सोमवार को सामान्य से आठ डिग्री अधिक उछाल के बाद 11 डिग्री रिकार्ड किया गया।
इस सर्दी के मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया जा रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला में सात साल बाद अधिकतम तापमान में उछाल आया है। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में इस सर्दी के मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया जा रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला में सात साल बाद अधिकतम तापमान में उछाल आया है। सोमवार को शिमला का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इससे पहले दिसंबर 2006 में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। विभाग के अनुसार प्रदेश में 13 से 17 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में 15 दिसंबर तक सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहने का यलो अलर्ट है।
ऊना 28.6, सोलन 26.0, बिलासपुर 24.5, कांगड़ा 24.3, नाहन 24.2, हमीरपुर 24.1, चंबा 23.8, धर्मशाला 23.7, मंडी 23.1, भुंतर 22.4, शिमला 20.0, मनाली 16.6, कल्पा 14.6 और केलांग 11.0 डिग्री सेल्सियस.

