संवाददाता,शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल में फेरबलदल की संभावनाओं को नकारते हुए कहा कि उनके दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल में फेरबदल से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण वो लम्बे समय से दिल्ली नहीं गए थे ऐसे में कई विषय थे जिन पर चर्चा करनी थी। इसलिए दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय हुआ है। इस दौरे का मन्त्रिमण्डल से कोई संबंध नहीं है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को दिल्ली जाएंगे। जहां केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेताओं के साथ सीएम बैठक करेंगे। इससे पहले वीरवार देर शाम को उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और तीन महासचिव त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जम्वाल के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कुछ मुद्दों पर चर्चा की।
वहीं दिल्ली में शनिवार को बैठक के बाद रविवार को सीएम जयराम शिमला लौट आएंगे। जानकारी के अनुसार जयराम ठाकुर कुछ विषयों के साथ साथ प्रदेश सरकार के अब तक के कार्य पर पार्टी हाई कमान को रिपोर्ट देंगे।







