नगरोटा: प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव नजदीक है ऐसे में चुनावी माहौल भी सभी नगर पंचायतों और नगर परिषदों में गरमा गया है। अगर हम बात करें नगरोटा नगर परिषद की तो यहां पर वार्ड नंबर 5 में दो प्रत्याशियों के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ मधु शर्मा है और दूसरी तरफ मनजीत कुमार मनु है। दोनों ही अपने वार्ड के विकास के एजेंडे को लेकर जोरों शोरों से प्रचार कर रहे हैं। जहां मधु शर्मा काफी तेज तर्रार और अनुभवी प्रत्याशी है, वही मनु पेशे से पत्रकार हैं और काफी लंबे समय से समाज सेवा से भी जुड़े हैं।
मनजीत कुमार मनु ने पहले मेडिकल में पढ़ाई की और उसके बाद आईटी मैनेजमेंट की शिक्षा ली। पत्रकारिता के साथ-साथ मनु ने काफी लंबा समय समाज सेवा में भी गुजारा है। वही मधु शर्मा एक अनुभवी प्रत्याशी हैं जिनकी स्थानीय लोगों में काफी अच्छी पकड़ भी है और लोकप्रियता भी। ऐसे में यह देखना बहुत ही दिलचस्प रहेगा कि आखिर कौन वार्ड नंबर 5 नगरोटा से नगर परिषद चुनाव में बाजी मारता है।


