खबर नाउ (धर्मशाला): दिल्ली के निजामुद्दीन हरजत में मरकज के लिए गए कुछ लोगों में कोरोना के मरीज पाए गए थे, इस खबर ने राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है ! हिमाचल के कांगड़ा जिले से भी मरकज में छह लोग शामिल हुए थे! कांगड़ा के एसपी और डीसी ने इस संबंध में पुष्टि की है! जानकारी के अनुसार, कांगड़ा जिले के इंदौरा इलाके के 6 लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़ में शामिल हुए हैं. बताया जा रहा है कि 13 से 20 मार्च के बीच में ये सभी घर लौटे थे! हिमाचल के कांगड़ा जिले में ही अब तक तीन पॉजिटिव केस मिले हैं! कांगड़ा में जहां युवक और महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी. इसके अलावा, तिब्बती मूल के शख्स की मौत हुई थी!
जानकारी के अनुसार,कांगड़ा जिले के इंदौरा इलाके के 6 लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़ में शामिल हुए थे ! बताया जा रहा है कि 13 से 20 मार्च के बीच में ये सभी घर लौटे थे !






