नाहन। कोरोना के मामले लगातार बड़ रहे हैं और इसमें स्वास्थ्य व्यवस्था को देखें तो अगर बड़ी संख्या में केस आते हैं तो हिमाचल जैसे राज्य के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे समय में एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। चलिए आपको बताते हैं क्या है मामला। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सिरमौर के लिए ये बड़ी खबर है. लगभग एक सप्ताह अंदर डॉक्टर YS परमार मेडिकल काॅलेज और नाहन अस्पताल में PSA और ऑक्सीजन गैस प्लांट की सुविधा शुरू होने की उम्मीद है. इस सुविधा के बाद अब यहीं पर ऑक्सीजन तैयार की जा सकेगी। जिससे अस्पतालों में होने वाली ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को दूर करने की दिशा में कुछ कदम आगे बड़ा जाएगा।
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार अपने प्रबंध पूरे करने में जुटी हुई है. इसी के तहत केंद्र की मोदी सरकार ने नाहन मेडिकल काॅलेज को करीब 30 लाख रूपए की लागत से PSA मशीन और ऑक्सीजन गैस प्लांट उपलब्ध करवाया है. यह प्लांट मेडिकल काॅलेज के कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर के साथ स्थापित होगा. इसके लिए मुख्य सड़क के समीप अलग से भवन का निर्माण करवाया गया है. सूत्रों की मानें तो पीएसए प्लांट के लिए मशीनरी पहुंच चुकी है. अब मशीनों को बस इंस्टॉल करना रह गया है.

