कोरोना के दूसरे चरण का असर पूरे देश भर में देखा जा सकता है और कोविड-19 के कारण ना केवल कारोबार बल्कि शिक्षा का क्षेत्र भी प्रभावित हुआ जिसके परिणाम स्वरूप कई शिक्षण संस्थानों को परीक्षाओं को टालना पड़ा और कुछ परीक्षाएं रद्द भी हुई। मगर अब एक अहम फैसला लेते हुए हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव आर.के. शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा बहुतकनीकी सेमैस्टर से संबंधित 4 मार्च तथा 25 मार्च चैथे सेमैस्टर सिविल इंजी. (एन-12 स्कीम) के विषय स्ट्रक्चल मैकनीज व चैथा सेमैस्टर मैकैनिकल ईजी. (एन-12 स्कीम) के विषय मशीन ड्राइंग-2 की परीक्षाओं को किन्हीं कारणों से रद्द किया गया था। उन्होंने कहा कि उक्त विषयों की परीक्षा का पुनः संचालन बोर्ड द्वारा प्रदेश के बहुतकनीकी परीक्षा केंद्रों में 28 अप्रैल को प्रातःकाल सत्र में करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त 22 मार्च के चैथा सेमैस्टर इले. इंजी. (एन-12 स्कीम) के विषय इलेक्ट्रिकल पॉवर-1 अनुक्रमांक 130612105003 का पेपर भी किन्हीं कारणों से रद्द किया गया है। इस छात्र की परीक्षा भी पुनः 28 अप्रैल को प्रातःकाल सत्र में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुन्दरनगर में करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विषय बार संशोधित दिनांक सूची संबंधित संस्थानों को भेज दी गई है। संबंधित जानकारी बोर्ड की वैबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षाएं कोविड-19 नियमों के तहत होंगी।


