कोरोना के बढ़ते मामलों का असर अब लगभग हर क्षेत्र में देखा जा सकता है पिछले दिनों में सीबीएससी के बाद हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 12वीं और 10वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी थी और आज प्रदेश में कोरोना के बड़ते कहर के कारण कई नए नियम लागू कर दिए गए। शासन व्यवस्था के अलावा कोरोना का असर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी देखने को मिला और इसी कड़ी में मंगलवार को हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने आज असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट क्लास वन की मुख्य लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 3 मई से 7 मई तक आयोजित की जानी थी। परीक्षा की आगामी तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इससे पूर्व हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एचपी न्यायिक सेवाएं, तहसील वेलफेयर ऑफिसर, RM और मैनेजर (टेक्निकल) HRTC का पर्सनैलिटी टेस्ट भी स्थगित कर दिया था।
हिमाचल लोक सेवा आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने जानकारी दी और इस संबंध में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध है। वे अभ्यार्थी जो उपरोक्त पदों के लिए तैयारी कर रहे हैं हिमाचल लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने क्षेत्र से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आपको बता दें हिमाचल लोक सेवा आयोग की अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग परीक्षाओं की तिथियां तय थी जिसने लेक्चरर (स्कूल न्यू) हिस्ट्री और लेक्चरर (स्कूल न्यू) पॉलिटिकल साइंस का दस्तावेज मूल्यांकन का शेड्यूल भी शामिल था जिसको अब स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा एचपी न्यायिक सेवाएं, तहसील वेलफेयर ऑफिसर, RM और मैनेजर (टेक्निकल) HRTC के पदों को भरने के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होना था। लेक्चरर (स्कूल न्यू) हिस्ट्री के पदों के लिए दस्तावेज मूल्यांकन 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होना था और पॉलिटिकल साइंस के लिए 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक होना था। जिस पर अभी तो फिलहाल रोक है और आने वाले समय में इसके लिए नई तिथियां तय की जा सकती हैं।


