शिमला। देश भर में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद कई राज्यों में लॉकडाउन लगाने की स्थिति बन आई है जिससे बाहरी राज्यों से हिमाचल में आने वाले लोगों की संख्या भी प्रभावित हुई है और इससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। और ऐसे में रोमांच और यातायात का साधन कालका शिमला रेलवे नई बंधिशें लगाने जा रहा है। अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व से मशहूर कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर अब यात्री पारदर्शी छत वाली विस्ताडोम ट्रेन में सफर का आनंद नहीं ले पाएंगे। कोविड के बढ़ते मामलों के चलते यात्री न मिलने के कारण रेलवे प्रबंधन ने विस्ताडोम ट्रेन का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। यह फैसला 24 अप्रैल से से लागू होगा और विस्ताडोम ट्रेन का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
आपको बताते चलें तो बीते साल क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले कालका शिमला ट्रैक पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए विस्ताडोम ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। पारदर्शी छत से युक्त 7 कोच वाली यह ट्रेन सुबह 7:00 बजे कालका से शिमला की ओर रवाना होती है। यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा मेल के कनेक्शन में विस्ताडोम ट्रेन का संचालन शुरू किया गया। इसके दोपहर वाले समय की बात करें तो 12:55 बजे ट्रेन कालका से शिमला पहुंचती है और शिमला से कालका के लिए 3:50 बजे रवाना होती है जो करीबन 9:15 में कालका पहुंच जाती है। रोमांच से परिपूर्ण इस ट्रेन का प्रति सीट किराया 700 रुपये निर्धारित है मगर अब इसका लुफ्त यात्री नहीं उठा पाए हालांकि कब इसे पुनः बहाल किया जाएगा यह फिलहाल तो तय नहीं है हर संभव है कि अब कोविड के मामलों में गिरावट आने के बाद ही यह सेवा पुनः शुरू हो पाएगी।


