कोविड-19 ई दूसरी लहर ने हिमाचल पर भी गहरा प्रभाव डाला है। प्रदेश में कई जगह पर कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं और राज्य भर में भी अलग अलग तरह की पाबंदियां लगाई गई है। आज हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होना भी तय है जिसके बाद कुछ नई पाबंदियां या नए तरह के नियम पूरे प्रदेश में लागू किए जा सकते हैं। क्या प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति आती है या पाबंदियों को बढ़ाया जाता है यह तो मंत्रिमंडल की बैठक के बाद ही सुनिश्चित हो पाएगा।
मगर आज विशेष सूचना रोहड़ू उपमंडल के लिए है जहां आज टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और रोहड़ू उपमंडल के आधीन कई स्वास्थ्य संस्थानों को टीकाकरण केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है इसमें जुब्बल-कोटखाई खंड की बात करें तो सिविल अस्पताल जुब्बल सीएचसी कोटखाई, सी.एच.सी. सरस्वती नगर (सावड़ा) समेत पी.एच.सी ननखरी, सीएचसी गुम्मा, सीएचसी हिम्मरी और उप स्वास्थ्य केंद्र नंदपुर और सुंडली टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। बात चिरगांव खंड की करें तो यहां पर सिविल अस्पताल क्वार समेत सी.एच.सी चिरगांव और पी.एच.सी बडीयारा, गोशाली, जांगला दीउदी के साथ उप स्वास्थ्य केंद्र लखाधार और खरशाली को भी टीकाकरण केंद्र बनाया गया है इसके अतिरिक्त सिविल अस्पताल रोहड़ू समेत यहां पर भी सी.एच.सी टिक्कर पी.एच.सी पूजार्ली 3 और उप स्वास्थ्य केंद्र सीयाओ, मूंचाडा, सरोग को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है आप सभी जो 45 वर्ष से ऊपर है टीकाकरण अवश्य कराएं।
मौजूदा समय में पूरे प्रदेश में टीकाकरण किया जा रहा है और पिछले दिनों उना प्रशासन ने डोर टू डोर वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू करने की बात की जिसके तहत दूरदराज के गांवों में भी टीकाकरण केंद्र स्थापित करने के आदेश जारी किए गए हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक टिका पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।


