शिमला: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रदेश के सचिव और प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी संजय दत्त एक बार फिर हिमाचल के दौरे पर आने वाले हैं। उनका यह दौरा प्रदेश में शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र और आगामी उपचुनावों को केंद्र में रखकर होने वाला है, जिसमें वह 1 अगस्त से 8 अगस्त तक प्रदेश में रहकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पदाधिकारियों से मुलाकात और विभिन्न विषयों पर बातचीत करेंगे।
प्रदेश में जल्द ही विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसको देखते हुए संजय दत्त अपना यह दौरा आगामी 1 अगस्त को शिमला से शुरू करेंगे, जहां वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ हिमाचल पहुंचेंगे और विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर शिमला में कांग्रेस विधायकों के साथ मुलाकात करेंगे। जिसके उपरांत 2 अगस्त को प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ संजय दत्त हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में एक पुनः निरीक्षण बैठक में अपनी मौजूदगी दर्ज करेंगे।
इसके उपरांत 3 अगस्त को सह प्रभारी संजय दत्त हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अलग-अलग विभागों के पदाधिकारियों से मुलाकात में और उनसे जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे इसमें अभी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया और कांग्रेस के दूसरे विभागों के पदाधिकारियों से बात-चीत करेंगे।
उनका यह दौरा आगामी उप चुनावों को ध्यान रखते भी निर्धारित हुआ है और इसी कड़ी में वह 4 अगस्त को जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया के साथ जबलपुर क्षेत्र में कांग्रेस के लोगों के साथ बैठक में शिरकत करेंगे जिसके बाद वह 5 अगस्त को पुनः कांग्रेस के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से अलग-अलग विषयों को लेकर बातचीत और बैठकें करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद उनके इस बार के दौरे में है और की सीट भी शामिल होगी जहां वे अर्की सीट में होने जा रहे आगामी उप चुनावों को लेकर एक बैठक का हिस्सा होंगे जिसमें उपचुनाव को लेकर तैयारियों पर विचार विमर्श किया जाएगा 7 अगस्त को धान सभा क्षेत्रों और उन विधानसभा क्षेत्रों जिनमें जहां पर उप चुनाव होने जा रहे हैं वहां के प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी से विभिन्न मसलों पर बातचीत करेंगे। 8 अगस्त प्रदेश में उनके दौरे का अंतिम दिन होगा जहां वो एक पुनः निरीक्षण बैठक का हिस्सा होंगे और सिविल सोसाइटी पर्सनैलिटी से भी वह मिलेंगे जिसके बाद उनका यह हिमाचल दौरा खत्म होगा।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा सत्र भी शुरू होने जा रहा है और आगामी उपचुनाव भी लगभग सर पर है हालांकि अभी चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव कब होंगे इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है मगर राजनीतिक दल तैयारी में जुटे हुए हैं और ऐसे में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में हिमाचल प्रदेश के सचिव और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त का यह दौरा निश्चित तौर पर कांग्रेस के इस विधानसभा सत्र और आगामी उपचुनाव की तैयारियों के निरीक्षण के तौर पर देखा जा सकता है।






