जोगिंद्रनगर: सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल के सचिव और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी संजय दत्त ने जोगिन्द्र नगर में प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद रहे स्वर्गीय राम स्वरूप शर्मा के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व सांसद राम स्वरूप शर्मा की धर्मपत्नी चम्पा शर्मा से मुलाकात की और उनकी मृृत्यु पर षोक व्यक्त किया। इसके अलावा संजय दत्त ने राम सवरूप के तीनों पुत्रों षांति स्वरूप, आन्नद सवरूप और क्रांति स्वरूप से फोन पर बात कर अपनी संवेदनायें व्यक्त की।
संजय दत्त ने कहा कि राम स्वरूप एक नेक सरल सज्जन एंव लोकप्रिय नेता थे जिन्हें मण्डी की जनता ने भारी बहुमत के साथ लोक सभा में सांसद चुनकर भेजा था और इस दुख की इस घडी में कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ खडी है।
मृत्यु के कारणों पर सी.बी.आई या रिटार्यड जज की निगरानी में जांच की मांग
आपको बता दें इस से पहले पिछले कल ही संजय दत्त पूर्व सांसद राम स्वरूप शर्मा की मृत्यु पर सी0वीआई या रिटार्यड जज की निगरानी में जांच की मांग मण्डी में कर चुके हैं और उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप भी लगाया कि उनकी मृत्यु के कारणों को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि उनके परिवार एंव मण्डी की जनता को उनकी मृत्यु के असली कारण जानने का हक है।
आपको बता दें हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पहले ही सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि यदि परिवार मांग करे तो इस पर सी0वीआई0 की जांच करवाई जाएगी, परन्तु अब सरकार ऐसा करने से गुरेज कर रही है।
संजय दत्त बताते हैं आज उनके परिवार से बात करने पर उनकी बातों से वेदना का अहसास हुआ। ऐसे में राम स्वरूप शर्मा की मौत के कारणों को जानने के लिए संजय दत्त ने सी0वी0आई0 या रिटार्यड जज की निगरानी में जांच मौत के कारणों की जांच करने की मांग भी की है।

