हमीरपुर: हमीरपुर के गगरेट में एक दुर्घटना के दौरान तीन पुलिसकर्मियों के निधन पर हमीरपुर के सांसद और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गहरा शोक प्रकट किया है।
अपने शोक संदेश में अनुराग ठाकुर ने कहा कि गगरेट में हमारे तीन पुलिस के जवानों की सड़क दुर्घटना में अकाल मृत्यु अत्यंत दुखदाई है। आईआरबी जंगलबेरी में तैनात और इन दिनों कोविड ड्यूटी के चलते गगरेट व हरोली पुलिस थाने में अटैच 23 वर्षीय कांस्टेबल मनोज पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव पिदड् तहसील भोरंज ,22 वर्षीय विशाल पुत्र विक्रम निवासी झंडवी तहसील भोरंज व 24 वर्षीय कांस्टेबल शुभम पुत्र सुरेश निवासी बड़सर के अकस्मात् निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसके दोषियों पर उचित कार्यवाही होगी। मैं ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को सम्बल व दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कमान करता हूँ। मेरी पूरी संवेदनाएँ मृतकों के परिजनों के साथ है।

