स्पेशल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर एम्स में ओपीडी का शुभारंभ हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में कोविड टीकाकरण में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह मेरा लोकसभा क्षेत्र है। ऐसे में जेपी नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि देशभर में हिमाचल प्रदेश पहला ऐसा राज्य बन जहां लक्षित पत्र 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन अभियान पूरा हुआ है। इस अभियान में 100 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोर लगाई जा चुकी है।
जिसका सीधा श्रेय हिमाचल की जनता को जाता है। सभी का सहयोग मिलने से छोटे से प्रदेश के लिए इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना संभव हो पाया है। देवभूमि हिमाचल ने पात्र नागरिकों को कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का लक्ष्य प्राप्त करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार ने जो एम्स बनाने शुरू किए थे उन्हें मोदी सरकार पूरा कर रही है। आजादी के बाद जितने एम्स बने उससे ज्यादा मोदी सरकार ने बनवाए हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा नहीं आती तो एम्स का काम अब तक पूरा हो जाता। अगले 6 महीने में एम्स में हर सुविधा मिलेगी। अब हिमाचल के मरीज एम्स दिल्ली और पीजीआई चंडीगढ़ नहीं जाएंगे।
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज में भी हिमाचल प्रदेश 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अब तक 53.86 लाख पात्र लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं जबकि 53.77 लाख का लक्ष्य था।


