शिमला। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला महानगर इकाई द्वारा चौड़ा मैदान अंबेडकर चौक पर संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर पुष्प देकर श्रद्धांजलि दी गई और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को याद किया गया।
इस दिन को विद्यार्थी परिषद सामाजिक समरसता के रूप में मनाती है। नगर अध्यक्ष सूरज जमाल्टा का कहना है कि विद्यार्थी परिषद अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर हर वर्ष समरसता दिवस मनाती है अंबेडकर के जीवन मैं बहुत संघर्ष रहा है उन्होंने जीवन भर जातिवाद को झेला है और संदेश दिया है कि समाज में समानता हो। नगर मंत्री रितिक पलसरा का कहना है कि यह भोज समाज में समानता का संदेश देने हेतु रखा गया था ताकि समाज में सामाजिक समरसता समानता का संदेश फैले इस कार्यक्रम में सहब सोसाइटी के कर्मचारी व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला नगर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


