स्पेशल डेस्क: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए 2021 विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने तमिलनाडु को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। मुकाबले में तमिलनाडु ने दिनेश कार्तिक की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 314 रन बनाए थे। जवाब में हिमाचल ने 47.3 ओवर में 299 रन बना लिए थे। हिमाचल ने तमिलनाडु को 6 विकटों से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी को अपने नाम किया है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी तमिनलाडु की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही थी। 15वें ओवर में सिर्फ 40 रनों पर उसने अपने चार अहम बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद वेटरेन बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 103 गेंदो में 116 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। कार्तिक ने अपनी शतकीय पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़े।
कार्तिक के अलावा इंदरजीत ने 71 गेंदो में 80 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं जगदीशन ने 9, अपराजित ने 2, साई किशोर ने 18, एम अश्विन ने 7 रन बनाए। इंद्रजीत ने भी 80 रनों की पारी खेलकर तमिलनाडू को 49.4 ओवर में 314 रनों का लक्ष्य तक पहुंचाया। इसमें शाहरुख खान की 42 रनों की पारी भी अहम रही।
इसके बाद 315 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल की टीम को प्रशांत चोपड़ा और शुभम अरोड़ा ने शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। प्रशांत चोपड़ा 26 गेंदो में 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दिग्विजय खाता खोले बिना ही आउट हो गए।
हालांकि, शुभम ने आक्रामक क्रिकेट खेलना जारी रखा। 96 पर 3 विकेट होने के बाद शुभम अरोड़ा ने अमित कुमार के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। इसी बीच शुभम अरोड़ा ने अपना पहला लिस्ट ए शतक जड़ा। अमित कुमार ने अच्छा साथ निभाते हुए 74 रन बनाए।
244 रनों के स्कोर पर अमित कुमार आउट हुए। शुभम अरोड़ा का साथ अब कप्तान ऋषि धवन देने क्रीज पर आए। तो ऋषि धवन ने आते ही तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। ऋषि धवन ने 23 गेंदों में 42 रन बनाए। उसके अलावा शुभम अरोड़ा ने 136 रन बनाए और इस मुकाबले को जीत लिया। वॉशिंगटन सुंदर ने 1, अपराजित ने 1, साई किशोर ने 1 और एम अश्विन ने 1 विकेट लिया।


