IND vs SA, 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया, जिसमें भारत ने 113 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत ‘सेंचुरियन’ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच जीतने वाला पहला एशियाई देश बन चुका है।
इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 305 रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम पांचवें दिन 191 रनों पर ही सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान डीन एल्गार (77) ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए।
मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में केएल राहुल (123) की शतकीय पारी की बदौलत 327 रन बनाए। लुंगी नगिडी को सर्वाधिक 6 विकेट हाथ लगे। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका महज 197 रन पर सिमट गई। टेंबा बावुमा ने एकमात्र फिफ्टी जड़ी। यहां से टीम इंडिया ने 130 रन की बढ़त हासिल कर ली।
भारत की दूसरी पारी 174 रन पर ऑलआउट हो गई। रिषभ पंत ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 23 रन का योगदान दिया। कगीसो रबाडा और मार्को जेनसन ने मिलकर 8 विकेट लिए, इसके साथ साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 305 रन का लक्ष्य मिला।
टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 191 रनों पर ढेर हो गई। इस सत्र की शुरुआती ओवर में ही शमी ने जेनसेन (13) रनों पर आउट कर दिया, तो वहीं अश्विन ने अगले ओवर में कगिसो रबाडा (0) और लुंगी एनगिडी (0) को आउट कर सेंचुरियन टेस्ट में जीत हासिल कर ली।
कप्तान डीन एल्गर ने 77 रन बनाए, जबकि टेंबा बावुमा 35 के स्कोर पर नाबाद रहे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने 3-3, जबकि मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 शिकार किए।


