हमीरपुर: लोक निर्माण विभाग हमीरपुर वृत्त के अंतर्गत बेरी गांव से तलासी गांव तक संपर्क सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 4 किमी बनने वाली इस संपर्क सड़क मार्ग के लिए सरकार ने 87.89 लाख की राशि मंजूर की है। इससे दो विधानसभाओं के पांच गांवों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।
लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, बिझड़ी ब्लॉक की पाहृलू पंचायत के बैरी, काथला और पोरला गांव तथा लगभग 4 किमी सड़क निर्माण के लिए 87.89 लाख रुपए की राशि मंजूर की है।
वहीं, लगभग 25 लाख की बजट राशि जारी कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने लगभग 4 किलोमीटर सड़क निर्माण और एक किलोमीटर सड़क में टायरिंग के लिए टेंडर लगा दिया है। इससे जल्द ही क्षेत्र के लोगों के लिए सड़क सुविधा होगी।
जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार मांगा ने बताया कि सुविधा ना होने से काथला, पोरला और तलासी गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्र के लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा तथा हमीरपुर विधायक नरेंद्र ठाकुर से सड़क सुविधा की मांग उठाई थी।
हमीरपुर विधायक नरेंद्र ठाकुर और भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र के लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलने जा रहा है। क्षेत्रवासियों की ओर से जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार और पाहलू पंचायत प्रधान केसर सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया है।


