स्पेशल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के भावा वैली के संपर्क मार्ग स्थित पठानकोट मोड़ पर एक ऑल्टो कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में 3 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार सम्पर्क मार्ग से करीब तीन सौ मीटर नीचे गिरी थी। घटना के अगले दिन हादसे के बारे में पता चला। जिसके बाद में चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बहार निकाला गया। दुर्घटना में एक स्थानीय व्यक्ति और दो नेपाली मजदूर मारे गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
मृतकों की पहचान बाबू राम पुत्र भूप सिंह निवासी कटगांव किन्नौर, सुनील कुमार और कुंदन के रूप में हुई है, जो नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। वाहन रविवार रात खाई में गिर गया था जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को सुबह मिली, जिसके बाद उपरोक्त सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। स्थानीय निवासियों की मदद से उन्हें खाई से निकाला जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, सड़क से खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी गई और सवार जिंदा जल गए।उधर, पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक़ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप देगी।


