स्पेशल डेस्क: हिमाचल प्रदेश का एक जवान अरुणाचल प्रदेश में बर्फीले तूफान के बीच कहीं लापता हो गया है। बड़ी बात तो यह है कि अभी तक जवान का कहीं से कुछ पता नहीं चल पाया है। हिमाचल के जवान के साथ ही 6 अन्य सैनिक भी लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि, लापता चल रहे सभी सैनिकों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है परंतु भारी बर्फबारी रेस्क्यू ऑपरेशन में खनन डाल रही है।
बता दें कि भारतीय सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी अरुणाचल प्रदेश में आए बर्फीले तूफान के बाद लापता बताई जा रही है। आपको बता दें कि ये यूनिट 6 फरवरी से मिसिंग है, जिसमें शामिल 7 सैनिकों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं जवानों की तलाश के लिए अभियान जारी है।
बताया जा रहा है कि ये जवान 19 जैक राइफल के थे, जो पेट्रोलिंग कर रहे थे। इनजवानों में जिला बिलासपुर के घुमारवीं सेऊ गांव का 22 वर्षीय अंकेश भारद्वाज भी शामिल है। बता दें कि अंकेश 2019 में सेना में भर्ती हुआ था।
हालांकि लापता चल रहे सभी जवानों को रेस्क्यू करने के लिए सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है बावजूद इसके अभी तक जवानों का कुछ भी सुराग नहीं लग पाया है। उधर, जवान के परिजनों का घर पर रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों को अपने लाल की सलामती की चिंता सताए जा रही है। वह ईश्वर से बेटे के जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना कर रहे हैं।







