शिमलाः हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ग्रीष्मकालीन अवकाश वाली तीसरी, पाचवीं व आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड की सचिव डा. मधु चौधरी ने कहा कि तीनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा का संचालन प्रात:कालीन सत्र में सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। तीसरी कक्षा की परीक्षाएं 10 से 19 मार्च, पांचवीं की 11 से 21 मार्च व आठवीं की नौ से 25 मार्च तक होंगी।
तीसरी कक्षा की डेटशीट
10 मार्च, हिंदी
14 मार्च, गणित
16 मार्च, पर्यावरण शिक्षा
19 मार्च, अंग्रेजी
पांचवीं कक्षा की डेटशीट
11 मार्च, पर्यावरण शिक्षा
15 मार्च, गणित
17 मार्च, हिंदी
21 मार्च, अंग्रेजी
आठवीं कक्षा की डेटशीट
9 मार्च, विज्ञान
11 मार्च, कला
14 मार्च, गणित
16 मार्च, हिंदी
19 मार्च, अंग्रेजी
21 मार्च, सामाजिक विज्ञान
23 मार्च, लोक संस्कृति व योग
25 मार्च, संस्कृत
बताया कि स्टाफ के साथ-साथ परीक्षार्थियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र पर उपस्थिति देनी होगी। सेनिटाइजर या हैंडवाॅश के उपरांत ही परीक्षा हाॅल में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा हाॅल में उचित सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए बैठने की व्यवस्था होगी।

