स्पेशल डेस्क: पंजाब विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने के बाद अब आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों में अपनी चुनावी तैयारियों में जुट गई है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात के आगामी विधानसभा चुनावों पर पार्टी पूरी तरह नजरे गड़ाए हुए है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब गुजरात के बाद हिमाचल प्रदेश में रोड शो करेंगे करेंगे। आगामी छह अप्रैल को सुबह 11 बजे यह रोड शो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में होगा। इसमें पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे।
इस रोड शो से कयास लगाए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पहाड़ी राज्य में मुख्यमंत्री के गृह जिला में आकर उन्हें चुनौती दे रहे हैं। अब देखना यह होगा कि केजरीवाल के लिए पहाड़ चढ़ना कितना आसान होगा। वहीं इस रोड शो से यह भी साफ हो जाएगा क्या आम आदमी पार्टी का देवभूमि में कितना अस्तित्व है।







