कांगड़ा: चुनाव शुरू होते ही पार्टियों का कलह शुरू होना भी आम बात है। सभी कार्यकर्ता चाहते हैं कि उनका नेता आगे आए। जिसके चलते वह तमाम तिकड़म लगाने में जुट जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उपमंडल ज्वालामुखी में भी सामने आया है। दरअसल 10 मई को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के भडोली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनसभा का संबोधन पढ़ते कर रहे थे।जिस दौरान पार्टी विरोधी नारे लगाए गए ।
जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के तीन पदाधिकारियों
पर संगठनात्मक कार्रवाई की गई है। संज्ञान लेते हुए संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने तीन लोगों से स्पष्टीकरण मांगा है। जिसमें जिला उपाध्यक्ष सरिता धीमान, जिला सचिव देवराज राणा और ग्राम केंद्र प्रमुख मंडल टिहरी केहर सिंह शामिल हैं।
पढ़ें पूरा मामला क्या है…
दरसल गांव पंचायत टिहरी के लोग और भाजपा कार्यकर्ता 2018 से विकास खंड कार्यालय को टिहरी में खोलने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने चंगर की लगभग सभी पंचायतों के प्रधानों से सहमति पत्र लिए थे। बावजूद इसके विकास खंड कार्यालय टिहरी की बजाय खुंडिया में खोल दिया गया।
अब इन लोगों का कहना है कि 10 मई को अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कोई भी घोषणा टिहरी के लिए नहीं की। जिससे टिहरी की जनता भड़क गई और नारे बाजी करने लगी।
यह तो कहना है वहां के पदाधिकारियों का, लेकिन असल मामला क्या है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।







