शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस पर 25 जनवरी को डीए की घोषणा की थी। जिसके चलते अब प्रदेश के आईएएस अधिकारियों की तर्ज पर कर्मचारियों को भी 31 फीसदी डीए मिलेगा। जिसकी अधिसूचना जारी हो गई है। इससे राज्य के करीब 2.25 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। बता दें कि यह एक जुलाई 2021 से लागू माना जाएगा।
विभाग के अनुसार इस तीन प्रतिशत अतिरिक्त डीए का भुगतान मार्च में फरवरी 2022 के वेतन में नकद किया जाएगा। जबकि एक जुलाई 2021 से 31 जनवरी 2022 तक एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में डाला जाएगा। इस पर ब्याज एक मार्च 2022 से दिया जाएगा।
वहीं जो कर्मचारी इस बीच सेवानिवृत हुए हैं या जिन्होंने जीपीएफ खाता बंद कर दिया है, या जो कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम के तहत आते हैं उन्हे डीए का एरियर एक जुलाई 2021 से लेकर मार्च में फरवरी के वेतन में नकद दिया जाएगा।






