
सोनिया, खबरनाउ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर है जिसके तहत उन्होंने कल अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और चरखा भी चलाया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। बता दें की यह महामहिम राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू का पहला गुजरात दौरा है।
अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू आज गांधीनगर में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित 1,330 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी।







