
अनुपमा/खबरनाउ: हम एक ऐसे समय में है जहां लोग तनाव पूर्ण और व्यस्त जिंदगी जी रहे है. इसलिए जरूरी है कि हम अपने शरीर के साथ-साथ अपने मानसिक स्वास्थय का भी ध्यान रखें . मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि शारीरिक कल्याण.
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है.एक ऐसा दिन जो मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देता है. 2022 के विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उत्सव का विषय है “मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को वैश्विक प्राथमिकता बनाएं.

लंदन में 1948 में स्थापित एक गैर-सरकारी संगठन वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ ने पहली बार 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया था. तब से अब तक हर साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. जिसका उद्देश्य मानसिक कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, और मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति वाले लोगों के लिए सामूहिक रूप से इस क्षेत्र में प्रगति को पहचानने और मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित करने की आवश्यकता है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि COVID-19 महामारी के पहले वर्ष में, चिंता और अवसाद के वैश्विक प्रसार में 25 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है. हांलाकि ,किसी मानसिक समस्या से पीडित व्यक्ति को इलाज के साथ-साथ उस बीमारी से लड़ने के लिए प्ररेणा की आवश्यकता होती है.
