
मुस्कान,खबरनाउ
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर मची हलचल और प्रदेश टिकट को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला पहुँच चुकि है. सुबह चंडीगढ़ से सडक़ मार्ग के माध्यम से सोनिया गांधी प्रियंका गांधी के निवास स्थान छराबड़ा पहुंची. प्रियंका गांधी बीते करीब एक सप्ताह से शिमला में ही हैं.
सोनिया गांधी का निजी दौरा…
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि सोनिया गांधी का यह निजी दौरा है. इस दौरान उनका कोई सार्वजनिक या नेताओं से मिलने का कार्यक्रम नहीं है. वहीं पार्टी के कुछ सूत्र बताते हैं कि 2 दिन के दौरान सोनिया गांधी जहां आराम करेंगी. वहीं प्रदेश के कुछ नेताओं से सोनिया गांधी वन टू वन मुलाकात भी कर सकती है.
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक टली
कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जो पहले 11 अक्तूबर को होने वाली थी, उसे भी अब टाल दिया है. यह बैठक अब दोबारा से नई तारीख के साथ आयोजित होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष निजी दौरे पर आई हैं और इस दौरान कि

