
ब्यूरो: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर है. इस दौरान उन्होनें आज सोलन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पंच परमेश्वरों सम्मेलन को संबोधित किया. पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रतिनिधियों से सेंधमारी को लेकर चौकन्ना रहने की अपील की.
उन्होंने कहा कि कुर्सी हमारा लक्ष्य नहीं, बल्कि लक्ष्य को साधने का माध्यम है. शाहपुर के साथ लगते गांव दरगेला में भाजपा द्वारा आयोजित पंचपरमेश्वर कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस दौरान उन्होंने जहां सरकार की नीतियों का बखान किया, वहीं कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करें. इसके साथ ही उन्होनें सबकों एक साथ मिलकर काम करने का संदेश देते हुए कहा कि ये हवा में उड़ने का दौर नहीं जमीन पर काम करने की जरूरत मैं जमीन से जुड़ा आम आदमी हूं. जमीन पर काम करता हूं.
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में अगले माह बाद ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे देखते हुए राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय स्तर के नेता प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. 13 अक्टूबर को एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री चंबा के दौरे पर आ रहे है. इसके साथ ही स्मृति ईरानी भी हिमाचल के दौरे पर है.

