
ब्यूरो :केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हिमाचल के दौरे पर है. हमीरपुर में बड़सर विधानसभा के बिझड़ में अयोजिय महिला सम्मेलन में उपस्थित हजारों महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल ऐसी पार्टी है जहां बहनों का सम्मान होता है. कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि देश की राजनीति में एक नेता युवराज कहलाये जाते हैं, वो अमेठी से ऐसे निकले कि वह अब भी भारत घूम रहे हैं. कांग्रेस में बेटी को भुलाकर आजकल बेटे के प्रति ज्यादा प्रेम है, सिर्फ और सिर्फ बेटे का ध्यान रखा जा रहा है. बेटियां इनकी यात्रा से भी लुप्त हो गई हैं.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक महिला कार्यकर्ता के नाते हमें इस बात का गौरव है कि भारतीय जनता पार्टी वह परिवार है जहां पर भाई और बहन कदम से कदम मिलाकर प्रदेश और राष्ट्र को विकसित समृद्ध स्वस्थ और सामर्थ्य की दृष्टि से परिपूर्ण करते हुए विकास की इस अनन्य यात्रा पर निकल चुके हैं.मंच पर बोलते हुए स्मृति ईरानी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की तरफ इशारा करते हुए बलदेव शर्मा को कहा कि दिल्ली आपकी बगल में बैठी है.

उन्होंने कहा कि चुनाव की इस रणभूमि में कार्यकर्ताओं के साथ न कांग्रेस खड़ी है ना झाड़ू वाले खड़े हैं. झाड़ू वालों का तो कब सफाया हो गया पता ही नहीं चला. चुनाव आया नहीं कि उनकी दुकान बंद हो गई. उनकी दुकान बंद कर उस पर तालाब लगाने वालों में से एक का नाम अनुराग ठाकुर है. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को 2019 के चुनावों में अमेठी से भाजपा के एक साधारण सी कार्यकर्ता ने हराया है यह भाजपा का इतिहास है और कांग्रेस पार्टी का हश्र है. 2019 में हारे और अब तक अपना अध्यक्ष नहीं चुन पाए अपना नेता नहीं चुन पाए, जो अपनी पार्टी को नेतृत्व नहीं दे सकते हैं वह हिमाचल प्रदेश को क्या खाक नेतृत्व दे पाएंगे.
केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित महिलाओं का आह्वान करते हुए की वीर भूमि की वीर माताओं को मैं यह कहने आई हूं कि यदि दम है तो यह प्रतिज्ञा लो कि जिस कांग्रेस पार्टी ने भारत की सेना के सामर्थ्य प्रश्न चिन्ह लगाया जिस पार्टी के नेता ने भारत तेरे टुकड़े होंगे ऐसा नारा लगाने वालों का साथ दिया उस पार्टी को एक वोट भी बड़सर से नहीं जाएगा. वो वह सत्ता के लिए यात्रा निकाल रहे हैं और हम जनसेवा के लिए समर्पित हैं. अमेठी ने दशकों पुराना गांधी परिवार को जिताने का रिवाज बदला है अब रिवाज बदलने की बारी हिमाचल प्रदेश की है. इसलिए आगे प्रतिज्ञा करनी है कि देश में डबल इंजन नहीं अब ट्रिपल इंजन की सरकार लानी है और यह तीसरा इंजन में बड़सर से लगाना चाहती हूं.

