
सोनिया, खबरनाउ : प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात चुनावों को लेकर अपने निवास पर 6 बजे एक अहम् बैठक बुलाई है जिसमें भाजपा के सभी बड़े नेता और मंत्री शामिल होंगे ,आगामी चुनाव रणनीति पर चर्चा होगी. बता दें कि अपने पीएम मोदी के गृह राज्य में भाजपा के लिए सिर्फ जीतना चुनौती नहीं है बल्कि रिकॉर्ड संख्या से जीतना बड़ी चुनौती है, ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावों पर रणनीति बनाने को लेकर यह अहम् बैठक बुलाई है.
वहीँ आज केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता कर हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया लेकिन गुजरात के चुनावों का ऐलान अभी नहीं किया गया है. बताया जाता है कि कल चुनाव आयोग की टीम गुजरात पहुंचकर जानकारी जुटाएगी और अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद ही गुजरात में चुनावी बिगुल बजेगा.

