अनुपमा/खबरनाउ: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मां अमृतम (पीएमजेएवाई-एमए) योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बांटने के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया . मोदी गुजरात की राजधानी गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और तीन लाभार्थियों से बातचीत भी की .
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री इन कार्डों के वितरण की शुरुआत की. लाभार्थियों के ई-केवाईसी को पूरा करने के बाद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के पैनल में मौजूद एजेंसियों द्वारा गुजरात भर में सभी लाभार्थियों को 50 लाख रंगीन आयुष्मान कार्ड उनके घरों पर वितरित किए जाएंगे.
पीएम नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे उसे समय 2012 में गरीबों को बीमारी के उपचार पर भारी खर्च से बचाने के लिए मुख्यमंत्री अमृतम योजना शुरू की थी. 2014 में, इस योजना का विस्तार कर इसमें उन परिवारों को भी शामिल किया गया था. जिनकी वार्षिक आय सीमा चार लाख रुपये थी. बाद में, इस योजना में कई अन्य समूहों को भी शामिल किया गया और इसे मुख्यमंत्री अमृतम वात्सल्य योजना नाम दिया गया.

