खबरनाउ ब्यूरो: G20 समिट के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता के चलते फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी बातचीत होने की संभावना है। फ्रांस के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी आज इंडोनेशिया, स्पेन, सिंगापुर, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

बता दें कि PM मोदी समेत G20 में शामिल सभी नेता इंडोनेशिया के बाली में स्थित मैंग्रोव फॉरेस भी गए जहाँ पर जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद करने वाले पौधे लगाए गए। जलवायु परिवर्तन हाल के समय में बहुत ही गंभीर मुद्दा बनकर उभरा है। हाल ही में पाकिस्तान में भारिश से आई भयंकर बाढ़ और इंग्लैंड और पूरे यूरोप में ज़बरदस्त गर्मी की खबरें लगातार सुर्खियां बनी रही। समिट के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाली मे हो रहे शिखर सम्मेलन में कहा कि G-20 को शांति और सौहार्द के पक्ष में संदेश देना होगा। इससे कुछ देर पहले प्रधानमंत्री मोदी ने G20 सत्र को संबोधित किया। बुधवार को इस सत्र का विषय डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन था।



