पूनम मैहता,शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर चौड़ा मैदान में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे थे। वहीं पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच यह धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हल्की धक्का मुक्की हुई।
वहीं प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा के बाहर भी पुलिस पीपीई किट और बैरिकेड लगाकर तैनात रही। कोरोना काल में भी कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। चौड़ा मैदान में बेरीकेट्स तोड़कर कांग्रेसी विधानसभा की और रवाना हुए। वहीं इस दौरान पुलिस बल प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने में विफल रही जिस बीच हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।
इस प्रदर्शन के दौरान हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हम सीएम को ज्ञापन देने जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने जगह-जगह पर रोका है। उन्होंने कहा सरकार पुलिस बल से लोगों की आवाज नहीं दबा सकती है। पार्टी लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार के आंख और कान खोलेगी। विधानसभा के पास कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन प्रदेश सरकार को जगाएगा।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा में पहली बार काम रोको प्रस्ताव चल रहा है। कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री सहित पूरे कैबिनेट का इस्तीफा मांगा गया है। इस्तीफे की मांगा इसलिए कि गई क्योंकि कोरोना काल में राशन सहित अन्य जरूरी वस्तुएं मंहगी की गई हैं।
https://www.facebook.com/editorkhabar/videos/691207018412298/







