1 फ़रवरी 2026, नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन जी द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के प्रस्तुत आम बजट को विकसित भारत व युवा आकांक्षाओं को सिद्ध करने वाला बजट बताते हुए इसे समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने वाला संतुलित व समावेशी बताया है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार भारत को निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर रखते हुए विकसित भारत संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज केंद्रीय वित्त मंत्री माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमन जी द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-2027 विकसित भारत व युवा आकांक्षाओं को सिद्ध करने वाला बजट है। वित्त मंत्री द्वारा जी प्रस्तुत बजट में कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा अभिनंदनीय है। आर्थिक संप्रभुता और विकास, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति, संसाधनों का समान वितरण के तीन कर्तव्य रोजगार, विकास और सामाजिक सुरक्षा पर मोदी सरकार की प्रतिबद्धिता को परिलक्षित करते हैं”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत की आधारशिला को और सुदृढ़ करने वाला है, जो ग़रीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग और अन्य जरूरतमंद समूहों के सशक्तिकरण की दिशा के अत्यंत प्रभावी होगा। आदरणीय प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, उनके मार्गदर्शन में यह बजट समावेशी, सर्वस्पर्शी और हर वर्ग को लाभान्वित करने वाला है। पिछले 12 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था की परिवर्तनकारी यात्रा को दर्शाते हुए, मोदी सरकार का यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को और गति देने वाला नए भारत के नए दृष्टिकोण और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक है। Public Capital Expenditure पिछले साल में मुक़ाबले 11.2 लाख करोड़ से अब बढ़कर ₹12.2 लाख करोड़ हो गया है जोकि भारत को भविष्य की अर्थव्यवस्था बनाने का आधार है”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ अगले दशक में प्रशिक्षण केंद्रों और प्रशिक्षकों के व्यवस्थित विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए‘खेलो इंडिया मिशन’ की शुरुआत से ना सिर्फ़ जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को खेलने, खिलने व निखरने में मदद मिलेगी बल्कि खेल विज्ञान और प्रौद्योगिकी का एकीकरण, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और मंच प्रदान करने के लिए प्रतियोगिताएं और लीग का आयोजन तथा प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के लिए खेल संरचना के विकास का निर्णय प्रशंसनीय है। बजट में भारत के एनिमेशन, वीजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक (एवीजीसी) क्षेत्र को प्रोत्साहन देते हुए उद्योग के रूप में रेखांकित किया गया है, जिसमें 2030 तक 2 मिलियन पेशेवरों की आवश्यकता होगी। केन्द्रीय बजट में मुंबई में भारतीय क्रिएटव टेक्नोलॉजी संस्थान, 15000 माध्यमिक स्कूलों और 500 महाविद्यालयों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर की स्थापना करना जो भारत की ऑरेंज अर्थव्यवस्था को और बढ़ावा देगा का भी प्रस्ताव रखना भी सराहनीय कदम है। इन लैब्स में छात्रों को गेम डिजाइन, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन की आधुनिक ट्रेनिंग दी जाएगी। डिजाइन एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए नए नेशनल डिजाइन स्कूल भी खोले जाएंगे, इससे क्रिएटिव और टेक्निकल डिजाइन स्किल को संस्थागत समर्थन मिलेगा। गेमिंग और संबंधित क्रिएटिव इंडस्ट्री में 10 लाख से ज्यादा प्रोफेशनल्स को रोजगार के अवसर देने का लक्ष्य है”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने ख़ुद को विश्व के सबसे तेजी से बढ़ने वाले प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में प्रतिस्थापित किया है। इस बजट से भारत की विकास यात्रा को और बल मिलने जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के समूचे आर्थिक और सामाजिक विकास हेतु निरन्तर कार्यरत है, जिसकी झलक हमें इस बजट में देखने को मिलती है”




