टीकाकरण कोरोना से लड़ाई में सबसे महत्वपूर्ण हथियार की तरह है और देशभर में टीकाकरण का दौर भी जारी है मगर कोरोना की दूसरी लहराने के बाद से टीकाकरण पर भी इसका प्रभाव देखने को मिला और कई राज्यों ने वेक्सिन में कमी की बात कही गई थी अब इसको लेकर केंद्र की ओर से कहा गया है कि इस वर्ष अगस्त से दिसंबर के बीच भारतीय नागरिकों के लिए 216 करोड़ कोविड टीके उपलब्ध होंगे। तो वही नीति आयोग की ओर से कहा गया कि वर्ष 2022 की पहली तिमाही तक वैक्सीन डोज की संख्या 300 करोड़ हो जाएगी।
जहां एक और देश के भीतर केंद्र और राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर इस कोविड काल से पार पाने के प्रयास कर रहे हैं तो वही विदेशों की ओर से भी भारत को लगातार मदद आ रही है। इसी कड़ी में आज जर्मनी से 223 वेंटिलेटर, रेमडिसिविर इंजेक्शन की 25000 शीशियां और अन्य चिकित्सा उपकरण, भारत पहुंचे। तो नीदरलैंड से रेमडिसिविर की 30000 और पुर्तगाल से साढ़े पांच हजार शीशियों को लेकर विमान भारत पहुंचे। इसके अलावा कजाकिस्तान से 56 लाख से अधिक मास्क या श्वसन उपकरणों की एक खेप आज भारत पहुंची तो वहीं कनाडा से 300 वेंटिलेटर की खेप भी आज भारत पहुंच गई।






