
शिमला– राजधानी शिमला में बारिश का दौर मानों खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। बिते दो दिनों से प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से अब लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार सुबह ही टूटीकंडी खलीनी नेशनल हाईवे पर रामनगर के समीप लैंडस्लाइड़ की खबर सामने आई है। इस दुर्घटना में किसी की हताहत होने की खबर नही है लेकिन, लैंडस्लाइड़ की वजह से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गई। मलबे के कारण वाहनों की आवाजाही बधित रही। मौसम विभाग की ओर से 28 सितंबर तक मौसम खराब रहने की सूचना जारी की गई है।
लैंडस्लाइड़ से सड़क जाम
लैंडस्लाइड़ के कारण सड़क पर काफी मलबा आ गया जिस वजह से वाहनों की लंबी कतारे लग गई। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुँचने में काफी मुशकिल हुई। बताया जा रहा है कि लैंडस्लाइड़ की चपेट में आने से तकरीबन तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत ये रही कि जब भूस्खलन हुआ तो उस समय वहां से कोई गाड़ी नहीं गुजर रही थी. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.
सड़क बहाली का काम शुरू
लोक निर्माण विभाग द्वारा मलबा हटाने के लिए जेसीबी का प्रयोग किया जा रहा है। तकरीबन दो घंटे से सड़क बंद रही। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क हगाली का काम शुरू किया गया। फिलहाल वाहनों के लिए एक ओर का मार्ग खेल दिया गया है।
जाम में फंसी एम्बुलेंस
टूटीकंडी खलीनी नेशनल हाईवे पर हुए लैंडस्लाइड़ से जाम लग गया. जिस कारण एक एम्बुलेंस भी सड़क पर फंस गई. एक महिला मरीज रामनगर में एम्बुलेंस का इंतजार करती रही. जिसके बाद महिला को जाम होने के कारण एम्बुलेंस तक ले जाया गया और आईजीएमसी पहुंचाया गया.





