
चंडीगढ़- भारत 36वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है। 7 साल के ब्रेक के बाद देश की सबसे प्रतिष्ठित मल्टी-स्पोर्ट प्रतियोगिता हो रही है। इन राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गुजरात में किया जा रहा है। खिलाड़ियो का प्रर्दशन अभी तक काफी सराहनीय रहा है। इस बार राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योगासन प्रतियोगिताओं के शामिल होने जा रहा है। चंडीगढ़ से 12 सदस्यीय योगासन टीम सोमवार को गुजरात के लिए रवाना हो गई। उनका नेतृत्व टीम मैनेजर और महासचिव रोशन लाल और उपाध्यक्ष और कोच मीनाक्षी ठाकुर कर रहे हैं।
प्रतियोगिता में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं- अभय, देव, विनय, प्रभाकर, ईश्वर, मल्लिका, लक्ष्मी, ज्योति, प्रोमिला और अलीशा। योगासन को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है, जिससे योग खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।
रवाना होने से पहले खिलाड़ियों ने योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन यूटी चंडीगढ़ के संयुक्त सचिव श्री जितेंद्र सिंह और संरक्षक डॉ. सपना नंदा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और टीम को आशीर्वाद दिया। राष्ट्रीय खेलों के योगासन अनुशासन का शासन आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन (एनवाईएसएफ) के जूरी के एक पैनल को सौंपा गया है, जैसा कि पहले खेलो इंडिया गेम्स में था।







