खबरनाउ ब्यूरो: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा का मंगलवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी मुताबिक पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह पीजीआई में उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अमृतसर जिले के ब्रह्मपुरा स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा जहां बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीँ इस दुखद समाचार पर अकाली दल और दूसरी पार्टियों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा साल 2014 से 2019 तक शिरोमणि अकाली दल पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य थे। उन्होंने पहले पंजाब सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री और चार बार विधायक के रूप में कार्य किया था। उन्हें पंजाब में ‘माजे दा जरनैल’ भी कहा जाता था। उनका जन्म 8 नवंबर, 1937 को सिंगापुर में हुआ था।
रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा 2019 में पार्टी से निकाले जाने के बाद पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 23 दिसंबर, 2021 को उन्होंने शिरोमणि अकाली दल में फिर से ज्वाइन की थी।







