कच्छ, गुजरात: भारत के गुजरात में हड़प्पा सभ्यता से ताल्लुक रखने वाले एक नगर “धोलावीरा” को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है. इसकी सूचना यूनेस्को के ऑफिशल टि्वटर हैंडल से भी जारी की गई.
🔴 BREAKING!
Dholavira: A Harappan City, in #India🇮🇳, just inscribed on the @UNESCO #WorldHeritage List. Congratulations! 👏
ℹ️ https://t.co/X7SWIos7D9 #44WHC pic.twitter.com/bF1GUB2Aga
— UNESCO 🏛️ #Education #Sciences #Culture 🇺🇳 (@UNESCO) July 27, 2021
भारत के गुजरात राज्य में धोलावीरा एक ऐतिहासिक स्थल है. जिसे साक्ष्यों के आधार पर हड़प्पा सभ्यता का एक हिस्सा बताया जाता है. हड़प्पा सभ्यता, जिसे सिंधु घाटी सभ्यता से भी जाना जाता है और आजकल इसे सिंधु सरस्वती सभ्यता के नाम से भी पुकारा जाने लगा है. हड़प्पा सभ्यता को बेहद प्राचीन माना जाता है और इसके ज्यादातर शहर सिंधु नदी के आसपास फायदे और इसमें भी जाकर शहर के पाकिस्तान में मिलते हैं। ऐतिहासिक दृश्य से मशहूर हड़प्पा के कम ही ऐतिहासिक स्थल हिंदुस्तान में मौजूद हैं जिसमें से एक बड़ा ऐतिहासिक स्थल धोलावीरा है।
सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़े कई शहर ऐतिहासिक और पुरातात्विक रूप से इतिहासकारों और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए हमेशा से जिज्ञासा और शोध का केंद्र रहे हैं। इन शहरों में डालकर बड़े शहर यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में पहले ही शामिल है जिसमें पाकिस्तान में पढ़ने वाले हड़प्पा मोहनजोदड़ो आदि शहर प्रमुख है। धोलावीरा की अहमियत को देखते हुए अब इस ऐतिहासिक स्थल को भी यूनेस्को ने अपनी विश्व धरोहर की सूची में शामिल कर लिया है।






