कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत में आने के बाद से बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों में भर्ती हुए। जिसके परिणाम स्वरूप पिछले दिनों बेड और ऑक्सीजन की कमी भी देखने को मिली। मगर इन सब से इतर बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं।
कोरोनावायरस के इस म्यूटेशन से जो एक बड़ी बात सामने आई वह यह कि इस म्यूटेशन के कारण लोगों के ऑक्सीजन लेवल में गिरावट देखने को मिली और जो लोग ओम आइसोलेशन में है अथवा कोरोना से मिलते झूलते लक्षणों से ग्रस्त हैं वे लोग भी खुद से ही ऑक्सीमीटर के जरिए ऑक्सीजन सैचुरेशन नाप रहे हैं। मगर क्या आप ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन सैचुरेशन नापने का सही तरीका जानते हैं तो सुनिए जानकारों की यह सलाह।
दरअसल इन दिनों बहुत से लोग ऐसे हैं जो घर पर ऑक्सीमीटर से अपना ऑक्सीजन लेवल मापते रहते हैं मगर कई बार ऐसा भी होता है की तरीका गलत होता है और फिर लोग परेशान हो जाते हैं इसी को देखते हुए जानकारों का कहना है कि जब भी आप ऑक्सीमीटर के जरिए अपना ऑक्सीजन सैचुरेशन जाना चाहें तो कुछ बातों का ख्याल रखें
पहली बात जल्दबाजी में कभी भी ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल नापने की कोशिश ना करें पहले एक बार स्थिर हो जाए और आराम से बैठ जाए।
अपनी बांह को सीधी रखें और ध्यान रखिए की उंगलियां मुड़ी ना हो अब किसी एक उंगली पर ऑक्सीमीटर को कम से कम 30 सेकंड के लिए रहने दें।
अपना ऑक्सीजन लेवल दो एक बार चेक करें अगर यह हर बार 94 से कम आ रहा है तो तुरंत घर पर ही प्रोनिंग पोजीशन में लेट जाएं और नजदीकी डॉक्टर या अस्पतालों से सहायता लें।






